Kusum Solar Pump Yojana – हमारे देश के प्रधानमंत्री जी किसानों के हित में हर बार कोई न कोई योजनाएं लेकर आते रहते हैं।  प्रधानमंत्री निधि योजना , डीजल अनुदान और बीज अनुदान जैसे योजनाए भी पहले आ चुकी हैं।  अभी हाल ही में एक योजना आई हैं जिसका नाम है – कुसुम सोलर पम्प योजना। आज इस पोस्ट में मैं आपको इस योजना से बारे में सम्पूर्ण जानकारियाँ देने वाला हूँ।

Kusum Solar Pump Yojana क्या हैं और इसका लाभ आप कैसे उठा सकते हैं।  A to Z जानकारियां आपको इस पोस्ट में मिलेगी।  इसलिए आप इस पोस्ट को पूरा पढ़े।  परन्तु कोई भी योजना का लाभ उठाने के लिए आपको Kisan Panjikaran करवाना जरुरी होता तो अगर आपने पिछला पोस्ट नहीं पढ़ा है तो उसे जाकर अभी पढ़िए।

Kusum Solar Pump Yojana 2020

Kusum Solar Pump Yojana Kya Hai ?

जैसे आपको नाम से ही पता लग रहा होगा की यह योजना सोलर से सम्बंधित हैं। जी हाँ , यह योजना में किसानों को खेती के लिए सोलर पंप दिया जायेगा।  इसके लिए उन्हें अनुदान दिया जायेगा।

हाल ही में जो बजट है आई है उसमे Kusum यानि सोलर पम्प योजना के बारे में बताया गया हैं। किसान ऊर्जा सुरक्षा व उत्थान महाअभियान (कुसुम)। योजना के तहत 2022 तक देश में तीन करोड़ पंपों को बिजली या डीजल की जगह सौर ऊर्जा से चलाया जाएगा।

इस से हमारे देश के किसनों को हालत में सुधार होगी।  यह योजना कहाँ – कहां चलाई जाएगी।  इसके बारें में हम आगे पोस्ट में बात करेंगे।

Full Form Of Kusum Yojana |

इस योजना को Kusum के नाम से जाना जाता हैं।  अगर आप इसके Full Form के बारे में जानना चाहेंगे तो इसका पूरा नाम होगा – Kisan Urja Suraksha Utthaan Maha Abhiyaan (किसान ऊर्जा सुरक्षा उत्थान महा अभियान ) 17.5 लाख डीजल पंप एवं 3 करोड़ खेती उपयोगी पम्पस को आने वाले 10 वर्षो में सोलर पम्पस में परिवर्तित किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कुसुम एक लंबी अवधि की महत्वाकांक्षी योजना है, लक्ष्य सोलर पंप और सोलर उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रारंभिक बजट 50 हजार करोड़ रुपयों का आवंटन किया गया है।

कुसुम सोलर पम्प योजना का उद्देशय | Purpose Of Kusum Solar Pump Yojana 2020 |

सोलर पंप योजना के शुरुवात से किसानों को अनेकों लाभ होंगे।  इसमें अधिक उपज होगी जिस से हमारे देश के किसानों की आर्थिक हालत में सुधर होगी।  कुसुम सोलर पम्प योजना के पीछे का उद्देशय निम्नलिखित हैं :-

  1. इस योजना के पहले चरण में डीजल से चल रहे 17.5 लाख पम्पों को सौर ऊर्जा में बदला जायेगा यानि की उन्हें चालने के लिए डीजल की आवश्यकता नहीं होगी।
  2. यह योजना किसानों को दोहरा लाभ देगी।
  3. इस योजना  बात का जीकर किसानों को मुफ्त सिचाई के बिजली मिलेगी इसके अलावा किसान अतिरक्त बिजली बना कर ग्रिड को भेजेंगे जिसके बदले में उनको उसका कीमत दिया जायेगा।
  4. इस योजना के तहत 28 मेगावाट अधिक बिजली का उत्पादन होगा।
  5. इस योजना में 3 करोड़ पम्पों को सौर ऊर्जा से चलाया जायेगा।
  6. किसानों को सिर्फ ककुल लागत का 10 प्रतिशत देना होगा।
  7. इस योजना में करोड़ 45 हजार करोड़ रूपए का इंतज़ाम बैंक ऋण से किया जायेगा।
  8. इस योजना का लक्ष्य 2022 तक रखा गया है यानी 2022 तक 3 करोड़ पम्पों को जो डीजल से चलती हैं उन्हें सौर ऊर्जा से चलाया जायेगा।
  9. इसमें केंद्र सरकार 48 हजार करोड़ राशि देगी और इतना ही राशि राज्य सरकार को देना हैं।
  10. मुफ्त सिचाई के अलावा अतिरिक्त  बिजली की कीमत भी किसानों को मिलेगी जिस से किसानों का आर्थिक स्थिति सही होगा।

कुसुम योजना शुरू करने के लाभ | Benefits Of Kusum Yojana |

  • कुसुम योजना के आने से अब बिजली से चल रहे पम्पों को सौर ऊर्जा से चलाया जायेगा जिससे किसान भाइयों का बिजली बचेगी।
  • इस योजना से बिजली की खपत कम होगी।
  • किसानों को सिचाई के लिए मुफ्त बिजली दी जाएगी।
  • इस योजना के आने से अतिरिक्त बिजली का उत्पादन होगा।

कुसुम योजना की शुरुवात |

कुसुम योजना की शुरुवात मुख्यता राजस्थान के लिए अभी की गयी हैं क्युकी वहां पानी की बहुत समस्या हैं।  निचे कुछ जानकारियां कुसुम योजना के बारे में।

योजना  का नाम –कुसुम सोलर पंप योजना | 
इनके द्वारा लांच की गयी –अरुण जेटली 
केटेगरी –केंद्र सरकार की योजना 
उद्देश्य –रियायती मूल्य पर किसानों के लिए सिचाई उपलब्ध करवाना | 
ऑफिसियल वेबसाइट –यहाँ दबाये | 

कुसुम सोलर पंप योजना के लिए आवशयक दस्तावेज | Documents Required For Kusum Solar Pump Yojana |

इस योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ जरुरी दस्तावेज होना चाहिए जिसकी लिस्ट निचे दी जा रही हैं :-

  1. आधार कार्ड। Aadhar Card
  2. बैंक खाता का पासबुक।  Bank Account Passbook
  3. मोबाइल नंबर। Mobile Number
  4. पत्ते का साबुत यानि की निवास प्रमाण पत्र। Domicile Certificate 
  5. पासपोर्ट साइज फोटो। Passport Size Photo

अब चलिए हमलोग बात कर लेते है की सोलर पंप योजना के लिए आप ऑनलाइन आवेदक कैसे करेंगे ?

How To Apply Kusum Solar Pump Yojana Online | कुसुम सोलर पंप योजना के लिए आवेदन कैसे करें ?

अब बात आती यहीं की इस योजना का लाभ उठाने के लिए आप आवेदन कैसे करेंगे।  चलिए अब मैं आपका बताता हूँ की आवेदन कैसे करना हैं : –

1. सबसे पहले आपको इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना हैं और वहां आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ” Online Registration ” का ऑप्शन चुनना हैं।  ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के लिए यहाँ दबाये।

Online Apply For Kusum Yojana

2. अब आपके पास एक फॉर्म खुलके आएगा जिसमे आपको जरुरी जानकारी सही – सही भरना हैं।  जैसे की आधार कार्ड नंबर , नाम और मोबाइल नंबर।

3. तीसरा स्टेप में आपको फॉर्म को Review कर लेना है और फाइनल सबमिट कर देना।

4. अगर आप सोलर पंप योजना के लिए योग्य होंगे तो अधिकारी आपसे संपर्क कर कर लेंगे और आपको अनुदान की राशि दे दी जाएगी।

Note – फ़िलहाल ऑनलाइन अप्लीकेशन का ऑप्शन काम नहीं कर रहा हैं। 

सोलर पंप योजना के अप्लाई कर देने के बाद आपको लिस्ट में अपना नाम भी ढूँढना होगा।  यह भी हो सकता हैं की आपका नाम लिस्ट में पहले से हो।  तो चलिए अब आपको मैं वह भी बता देता हु की कैसे कैसे करेंगे।

Name List Of Kusum Solar Pump Yojana | कुसुम सोलर पंप योजना के आवेदक का नाम |

अब आपको यह भी जानना बहुत जरुरी हैं की सोलर पंप योजना में आपका नाम हैं या नहीं। इसके लिए आप ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर।  आवेदक का नाम देख सकते हैं।  आपको फ़िल्टर लगाकर अपने आवेदक आईडी से अपना नाम इसमें ढूँढना हैं।  अपना नाम ढूंढने के लिए निचे दबाये।

List Of Kusum Solar Pump Yojana

Conclusion

दोस्तों मैंने आपको आज इस पोस्ट में राजस्थान कुसुम सोलर पंप योजना ( Kusum Solar Pump Yojana ) के बारे में सम्पूर्ण जानकारिया दी हैं।  अगर पूरा पोस्ट पढ़ने के बाद भी आपका कोई सवाल हैं तो वह आप हमें कमेंट के माध्यम से जरूर पूछे।  इस ब्लॉग का उद्देश्य ही है आपको काम की जानकारियां हिंदी में प्रदान की जाये।

मैं आशा करता हूँ की यह पोस्ट आपको पसंद आयी होगी।  निचे दिया लाइक बटन को आप दबा दे और यह पोस्ट सोशल मीडिया पर अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर करें ताकि उनकों भी इस योजना का लाभ मिल सके.

आपके लिए कुछ और शानदार जानकरी जिसे जरूर पढ़े :-

  1. स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध। 
  2. किसान पंजीकरण कैसे करे ?
  3. होली के लिए शानदार शायरी संग्रह। 

धन्यबाद ! ❤

Leave A Reply